देशयुवा

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है.

 

JP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत  दीपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा.  दीपके ने साफ कहा कि यह विरोध प्रदर्शन यहीं समाप्त नहीं होगा और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण

प्रदर्शन के बाद जारी बयान में अभिजीत दीपके ने आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक और पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया.  दीपके ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने पहली बार किसी आंदोलन में भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है. उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए.

धर्मेंद्र प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत  दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले सात दिनों के भीतर मंत्री पद से हटाए जाने या इस्तीफा देने की कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को जमीन पर और व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा. दीपके ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर लोगों को आगे की रणनीति बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संबोधित करेंगे.

CJP प्रवक्ता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

जंतर-मंतर पर शनिवार को कई घंटों तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया, लेकिन आयोजकों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है. CJP के प्रवक्ता आशीष रांका ने कहा कि सरकार के पास सात दिन का समय है. उन्होंने कहा कि या तो धर्मेंद्र प्रधान सम्मानपूर्वक इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से हटाएं. यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का समय आ गया है और इस बदलाव की शुरुआत जंतर-मंतर से हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!